Source text in English |
The winning entry has been announced in this pair.There were 9 entries submitted in this pair during the submission phase. The winning entry was determined based on finals round voting by peers.Competition in this pair is now closed. |
[...] "मेरा एक प्रस्ताव है।" वह मेरी दोस्त एप्रिल की तरह आगे झुका, जैसे वह कोई राज़ बताते समय झुकती है, हालांकि उसके कोई भी राज़ ढंग के नहीं होते। बल्कि वे सचमुच राज़ भी नहीं होते। "अगर तुम किसी को न बताओ कि मैं यहाँ हूँ, तो मैं तुम्हारी आँखें ठीक कर सकता हूँ।" "दफ़ा हो जाओ यहाँ से!" उसने एक-दो बार पलकें झपकाईं। "मैं वही करने की कोशिश कर रहा हूँ।" "मेरा मतलब था कि तुम यह नहीं कर सकते!" "क्यों?" "देखो, कोई भी मेरी आँखें ठीक नहीं कर पाया है, सिवाय मुझे चश्मा पहनाने के।" "मेरी कुछ क्षमताएँ हैं। तुम्हें दिखाऊँगा, बशर्ते..." "...मैं तुम्हारे बारे में किसी को न बताऊँ?" "यही मुद्दे की बात है, यही बात है।" "मैं कैसे मान लूँ कि तुम मुझे अंधा नहीं कर दोगे? तुम वादे करने वाले उन टेलीमार्केटरों जैसे भी तो हो सकते हो जो सरासर झूठ बोल रहे होते हैं।" वह दोबारा अपनी हरकत दोहराने लगा। "मैं ऐसे किसी प्राणी के साथ ऐसा नहीं करूँगा जिसने मेरा कुछ नहीं बिगाड़ा।" "मतलब अगर मैंने तुम्हारा नुकसान किया, तो तुम मुझे अंधा कर सकते हो?" "वह ज़रूरत पड़ने पर ही पता चलेगा।" "और अगर तुम मेरी आँखें ठीक कर दो, और मैं किसी को तुम्हारे बारे में न बताऊँ, तो तुम हमारे खेतों से चले जाओगे?" "यही तो बात है!" [...] | Entry #38248 — Discuss Winner
|
[...] "मेरे पास एक प्रस्ताव है।" वो आगे झुका, बिलकुल जैसे मेरी सहेली ऐलिस झुकती है जब कोई राज़ बताना चाहती है, चाहे उसके राज़ कभी किसी काम के नहीं होते। सच पूछो तो वो राज़ ही नहीं होते हैं। "अगर तुम किसी को मेरे बारे में नहीं बताओगी, मैं तुम्हारी आँखें ठीक कर दूंगा।" "चलो निकलो यहाँ से !" उसने थोड़ी आँखें मिचकायीं। "वही तो करना चाहता हूँ मैं।" "मेरा मतलब तुम यह नहीं कर पाओगे।" "क्यों नहीं ?" "देखो, मेरी आँखें कोई ठीक नहीं कर पाया इस चश्मे के बिना।" "मेरे पास कुछ शक्तियां हैं। तुम देखोगी, अगर..." "मैं किसी को तुम्हारे बारे में न बताऊँ ?" "बिलकुल! एकदम ठीक समझी तुम।" "क्या भरोसा कि तुम मुझे अंधा ही न कर दो? हो सकता है तुम उन फ़ोन पर विज्ञापन करने वालों जैसे निकलो जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन सब झूठ।" वो फिर से अपने हाथ गोल-गोल घुमाने लगा। "जिस जीव ने मेरा कुछ नहीं बिगाड़ा, उसके साथ मैं ऐसा बर्ताव थोड़ी करूंगा।" "मतलब अगर मैं तुम्हारा कुछ बिगाड़ दूँ, तुम मुझे अंधा कर सकते हो ?" "अगर जानने की आवश्यकता होगी तो पता चल जायेगा। " "और अगर तुम मेरी आँखें ठीक कर दो और मैं किसी को तुम्हारे बारे में ना बताऊँ, तुम हमारे खेतों से चले जाओगे?" "एकदम ठीक समझी तुम!" [...] | Entry #37946 — Discuss
|
[...]"मेरे पास एक प्रस्ताव है। यह मेरे दोस्त अप्रैल की तरह आगे झुक गया जब वह एक रहस्य बताना चाहती है, भले ही उसके रहस्यों में से कोई भी अच्छा न हो। या यहां तक कि वास्तव में रहस्य। "अगर आप किसी को नहीं बताते कि मैं यहाँ हूँ, तो मैं आपकी आँखें ठीक कर सकता हूँ। "शहर से बाहर निकलो! एक-दो बार पलकें झपकाईं।"यही वह है जो मैं करने की कोशिश कर रहा हूं। "मेरा मतलब है कि आप ऐसा नहीं कर सकते!" "क्यों नहीं?" "ठीक है, चश्मे के अलावा कोई और मेरी आँखों को ठीक करने में सक्षम नहीं है। "मेरे पास कुछ क्षमताएं हैं। आप देखेंगे, बशर्ते ..." “… मैं तुम्हारे बारे में किसी को नहीं बताता?" "यही इसका दिल है, यही नब है। "मुझे कैसे पता कि तुम मुझे अंधा नहीं करोगे? आप उन टेलीमार्केटर्स में से एक हो सकते हैं जो वादे कर रहे हैं लेकिन पूरी तरह से झूठ बोल रहे हैं। यह वैक्सिंग शुरू कर दिया, फिर से वैक्सिंग बंद कर दिया। "मैं उस प्राणी के साथ ऐसा काम नहीं करूंगा जिसने मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। "मतलब अगर मैंने आपको नुकसान पहुंचाया, तो आप मुझे अंधा बना सकते हैं?" "यह जानने की जरूरत के आधार पर है। "और अगर तुम मेरी आँखें ठीक कर दोगे, और मैं तुम्हारे बारे में किसी को नहीं बताऊँगा, तो तुम हमारे खेत छोड़ दोगे?" "यह इसका दिल है!"[...] | Entry #37550 — Discuss
|
"मेरे पास एक प्रस्ताव है।" वह ऐसे आगे झुका जैसे मेरी सहेली अप्रैल को जब कोई गुप्त बात बतानी होती है, तो वह झुकती है। भले ही उसकी बातों में राज़ लायक कोई खास बात न हो। या वास्तव में उसकी बात में कोई रहस्य ही न हो।" “अगर तुम किसी को यह न बताओ कि मैं यहाँ हूँ, तो मैं तुम्हारी आँखें ठीक कर सकता हूँ।” "शहर से निकल जाओ!" उसने दो-तीन बार पलकें झपकाईं। "मैं यही तो करने की कोशिश कर रहा हूँ।" मेरा मतलब है, तुम ऐसा नहीं कर सकते! "क्यों नहीं?" “खैर, चश्मे के अलावा कोई भी मेरी आँखों को ठीक नहीं कर पाया है।” “मेरे पास कुछ खास योग्यताएँ हैं। आप देखेंगे, लेकिन कुछ शर्तें हैं…” "...क्या मैं तुम्हारे बारे में किसी को नहीं बताता?" "वही तो वास्तविक मर्म है, वही तो असली मुद्दा है।" “मुझे कैसे मालूम होगा कि तुम मुझे अंधा नहीं करोगे? तुम उन टेलीमार्केटर्स की तरह हो सकते हो जो वादे तो करते हैं पर झूठ बोलते हैं।" यह फिर से घटने-बढ़ने लगा। "मैं ऐसे जीवों को नुकसान नहीं पहुँचाऊँगा जिसने मुझे कोई नुकसान नहीं पहुँचाया है।" “इसका मतलब अगर मैंने तुम्हें नुकसान पहुँचाया तो तुम मुझे अंधा कर सकते हो?” "वही तो रहस्य है।" “और अगर तुम मेरी आँखें ठीक कर दो, और मैं तुम्हारे बारे में किसी को नहीं बताऊँगा, तो क्या तुम हमारे खेतों को छोड़ दोगे?" वही तो मूल बात है! [...] | Entry #38281 — Discuss
|
[...] "मेरे पास एक प्रस्ताव है।" वह मेरी दोस्त अप्रैल की तरह आगे की ओर झुक गया जब वह एक रहस्य बताना चाहती है, भले ही उसका कोई भी रहस्य इतना अच्छा न हो। या यहां तक कि वास्तव में रहस्य ही ना हो। "अगर आप किसी को नहीं बताएंगे कि मैं यहाँ हूँ, तो मैं आपकी आँखों को ठीक कर सकता हूँ।" "शहर से बाहर निकलो!" वह कुछ समय के लिए पलकें झपकाता रहा। "मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूँ।" "मेरा मतलब है कि तुम ऐसा नहीं कर सकते!" "क्यों नहीं?" "खैर, चश्मे के अलावा कोई और मेरी आँखों को ठीक नहीं कर पाया है।" "मेरे पास कुछ क्षमताएं हैं। आप जान जायेंगे, बशर्ते... " "... मैं तुम्हारे बारे में किसी को नहीं बताता?" "यह अत्यंत महत्वपूर्ण है, यही इसका केंद्र बिंदु है।" "मुझे कैसे पता चलेगा कि तुम मुझे अंधा नहीं करोगे? तुम उन टेलीमार्केटरों में से एक हो सकते हैं जो वादे करते हैं लेकिन पूरी तरह से झूठ बोलते हैं। आप कभी हाँ, कभी ना कर रहे हैं। "मैं उस प्राणी के साथ ऐसा काम नहीं करूँगा जिसने मुझे कोई नुकसान नहीं पहुँचाया है।" "मतलब अगर मैंने तुम्हें नुकसान पहुँचाया, तो क्या तुम मुझे अंधा कर सकते हो?" "यह जानने की आवश्यकता के आधार पर है।" "और अगर तुम मेरी आँखों को ठीक करते हो, और मैं तुम्हारे बारे में किसी को नहीं बताता, तो तुम हमारे खेतों को छोड़ दोगे?" "यह अत्यंत महत्वपूर्ण है!" [...] | Entry #37685 — Discuss
|
[...] "मेरे पास एक प्रस्ताव है।" यह मेरी मित्र एप्रिल की तरह आगे झुकती है जब वह कोई रहस्य बताना चाहती है, भले ही उसका कोई भी रहस्य अच्छा न हो। या वास्तव में रहस्य भी। "यदि आप किसी को नहीं बताएंगे कि मैं यहाँ हूँ, तो मैं आपकी आँखें ठीक कर सकता हूँ।" "कस्बे से निकल जाओ!" दो-चार बार झपकियाँ झपकीं। "मैं यही करने का प्रयास कर रहा हूं।" "मेरा मतलब यह है कि आप ऐसा नहीं कर सकते!" "क्यों नहीं?" "ठीक है, चश्मे के अलावा कोई और मेरी आँखें ठीक नहीं कर सका।" “मुझमें कुछ क्षमताएं हैं। आप देखेंगे, बशर्ते…” "...मैं तुम्हारे बारे में किसी को नहीं बताता?" "वह इसका हृदय है, वह केंद्र है।" “मुझे कैसे पता चलेगा कि तुम मुझे अंधा नहीं करोगे? आप उन टेलीमार्केटर्स में से एक हो सकते हैं जो वादे तो करते हैं लेकिन पूरी तरह से झूठ बोलते हैं।'' उस पर वैक्सिंग शुरू हो गई, फिर वैक्सिंग होने लगी। "मैं उस प्राणी के साथ ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिसने मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया हो।" "मतलब अगर मैंने तुम्हें नुकसान पहुँचाया, तो तुम मुझे अंधा कर सकते हो?" "यह जानने की आवश्यकता के आधार पर है।" "और यदि तुम मेरी आँखें ठीक कर दो, और मैं तुम्हारे बारे में किसी को न बताऊँ, तो तुम हमारे खेत छोड़ दोगे?" "यही इसका हृदय है!" [...] | Entry #37739 — Discuss
|
[…] “मेरे पास एक प्रस्ताव है”, वह मेरी ओर झुका, ठीक उस तरह जैसे राज बताने के लिए बेताब मेरी दोस्त एप्रिल करती है, भले ही उसका कोई भी राज अच्छा न हो या हकीकत में राज ही न हो। “यदि आप किसी को न बताओ कि मैं यहां हूं तो मैं आपकी आंखें ठीक कर सकता हूं।” “कसबे से निकल जाओ!” उसने दो-चार बार पलकें झपकाईं और बोला, “मैं यही करने की तो कोशिश कर रहा हूं।“ “मेरा आशय यह है कि आप ऐसा नहीं कर सकते!” “क्यों नहीं?” “ठीक है, चश्मे को छोड़कर कोई और मेरी आंखें ठीक नहीं कर सका।” “मुझमें कुछ खास शक्तियां हैं। आप देखेंगे, बशर्ते...” “…मैं किसी को आपके बारे में न कहूं?” “यही इसका मर्म और यही सार है।” “मैं कैसे जानूं कि आप मुझे अंधा नहीं करोगे? आप उन टेलीमार्केटर्स में से एक हो सकते हो जो वादे तो करते हैं लेकिन पूरी तरह झूठे।“ वह फिर से बढ़ने और फिर घटने लगा। “मैं उस प्राणी के साथ ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिसने मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।” “मतलब अगर मैंने आपको नुकसान पहुंचाया तो आप मुझे अंधा कर सकते हो?” “यह जानने की जरूरत के आधार पर है।” “और यदि आप मेरी आंखें ठीक कर दो और मैं आपके बारे में किसी को न बताऊं तो आप हमारे खेतों को छोड़ दोगे?” “यही इसका मर्म है!” […] | Entry #37873 — Discuss
|
[...] “मेरे पास एक प्रस्ताव है।” वह आगे की ओर झुका जैसा की मेरी सहेली अप्रैल कोई गोपनीय बात कहते समय झुकती है, वैसे उसकी कोई भी गोपनीय बात कुछ खास नहीं होती हैं। और सच कहूं तो वे कोई गोपनीय बात भी नहीं होती। “मैं यहां हूं, इस बात को तुम अगर किसी से ना कहो, तो मैं तुम्हारी आंखें ठीक कर सकता हूं।” “कुछ भी!? पहाड़ों से बातें अच्छी कर लेते हो।” उसने कुछ देर तक पलक झपकाई। “मैं तो यही करने की कोशिश कर रहा हूं।” “मेरे कहने का मतलब था की तुम ऐसा नहीं कर पाओगे!” “क्यों नहीं?” “देखो, बात ऐसी है कि कोई भी मेरी आंखें ठीक नहीं कर सका, सिवाय चश्मों के जरिए।” “मेरे पास कुछ विशेष शक्तियां हैं। तुम देख सकोगे, बशर्ते…” “… मैं तुम्हारे बारे में किसी को नहीं बताऊंगा?” “ये हुई ना पते की बात, सौ बातों की एक बात।” “अगर तुमने मुझे अंधा कर दिया तो? तुम उन टेलीमार्केटर्स की तरह बड़ी-बड़ी वादे करने वाले हो सकते हो, जो सिर्फ झूठ बोलते है।” वह फिर से अपने अभ्यास में लग जाता है।“मैं उस जीव के साथ ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिसे मुझे कोई हानि नहीं पहुंचाई।” “यानी अगर मैं तुम्हें हानि पहुंचाता हूं, तो तुम मुझे अंधा कर दोगे?” “यह तो परिस्थिति पर निर्भर करता है।” “और अगर तुमने मेरी आंखें ठीक कर दी, और मैं अगर किसी को भी तुम्हारे बारे में नहीं बताता हूं, तो तुम हमारे खेत से चले जाओगे?” “ये हुई ना पते की बात!” [...] | Entry #38258 — Discuss
|
[...] "मेरे पास एक प्रस्ताव है।" यह मेरी मित्र एप्रिल की तरह आगे झुकती है जब वह कोई रहस्यमयी बात बताना चाहती है, भले ही उसका कोई भी रहस्य अच्छा न हो। या वास्तव में रहस्य भी न हो । "यदि आप किसी को नहीं बताएंगे कि मैं यहाँ हूँ, तो मैं आपकी आँखें ठीक कर सकती हूँ।" " निकल जाओ कसबे से !" दो-चार बार पलकें झपकीं । "मैं यही करने का प्रयास कर रहा हूं।" "मेरा मतलब यह है कि आप ऐसा नहीं कर सकते!" "क्यों नहीं?" "खैर, चश्मे के अलावा कोई और मेरी आँखें ठीक नहीं कर सका।" “मुझमें कुछ क्षमताएं हैं। आप देखेंगे, बशर्ते…” "…मैं इसके बारे में किसी को नहीं बताता?" "वह इसका हृदय है, वही मूल है ।" “मुझे कैसे पता चलेगा कि तुम मुझे अंधा नहीं करोगे? तुम उन सभी टेलीमार्केटरों में से एक हो सकते हैं जो वादे तो करते हैं लेकिन पूरी तरह से झूठ बोलते हैं।'' उस पर वैक्सिंग शुरू हो गई, फिर वैक्सिंग होने लगी। "मैं ऐसे किसी भी जीव के साथ ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिसने मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया हो।" "मतलब अगर मैंने तुम्हें नुकसान पहुँचाया, तो तुम मुझे अंधा कर सकते हो?" "यह जानने की आवश्यकता के आधार पर निर्भर है।" "और यदि तुम मेरी आँखें ठीक कर दो, और मैं तुम्हारे बारे में किसी को न बताऊँ, तो तुम हमारा क्षेत्र छोड़ दोगे?" "यही इसका हृदय है!" [...] | Entry #38380 — Discuss
|